Uttarakhand: इस दिन रिलीज होगी आरुषि निशंक की वेब सीरीज Life Hill Gayi, 2 हफ्ते में 2 करोड़ लोगों ने देखा ट्रेलर

उत्तराखंड की हसीन वादियों में शूट हुई वेब सीरीज 9 अगस्त को रिलीज हो रही हैं जिसकी पूरी शूटिंग प्रदेश में ही की गई है। इसमें देवभूमि की संस्कृति, समस्या और खूबसूरती को दर्शाया गया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Life Hill Gayi Web Series: Life Hill Gayi Web Series Shot in Uttarakhand to Release on Hotstar
Image: Life Hill Gayi Web Series Shot in Uttarakhand to Release on Hotstar

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक की नई वेब सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ 9 अगस्त को हॉटस्टार ओटीटी पर लॉन्च होने वाली है। इस वेब सीरीज की विशेषता यह है कि इसका पूरा शूट उत्तराखंड में किया गया है, जिसमें राज्य की संस्कृति, समस्याएं और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

Life Hill Gayi Web Series Shot in Uttarakhand to Release on Hotstar

वेब सीरीज 'लाइफ हिल गई' की निर्माता आरुषि निशंक ने बताया कि इसका पूरा शूट उत्तराखंड में हुआ है। यह सीरीज प्रदेश की सुंदर वादियों और एक भावनात्मक कहानी के साथ बनाई गई है, जो परिवार के प्यार, सौहार्द, और व्यक्तिगत संघर्ष को उजागर करती है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को यूट्यूब पर सात करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो कि इस सीरीज की लोकप्रियता को दर्शाता है।

मिर्जापुर के मुन्ना भैया सहित प्रसिद्ध कालाकर हैं शामिल

आरुषि निशंक का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों से इस वेब सीरीज को भरपूर प्यार मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 'लाइफ हिल गई' की सफलता के बाद उत्तराखंड निर्माता और निर्देशकों की पहली पसंद बनेगा, जिससे यहां के फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इस वेब सीरीज में हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों के प्रसिद्ध कलाकारों ने अभिनय किया है, जिनमें मिर्जापुर फेम देवेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना भैया, मुक्ति मोहन, कबीर बेदी, विनय पाठक, हेमंत पांडे, भाग्यश्री और कुशा शामिल हैं।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: