Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 35 से अधिक निशुल्क कोर्स का लाभ अब MBPG कॉलेज के विद्यार्थी उठा सकेंगे। ऑनलाइन कोर्स चार हफ्ते तक चलाए जाएंगे।
IIRS आउटरीच प्रोग्राम के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ. हरीश कर्नाटक ने बताया कि इसरो प्रत्येक वर्ष स्पेस रिसर्च और रिमोट सेंसिंग पर निशुल्क ऑनलाइन कोर्स कराता है। भारत के 3,500 से अधिक कॉलेज इससे जुड़े हैं और दुनिया के 170 देशों के दो लाख से अधिक शिक्षार्थी इन पाठ्यक्रमों का लाभ लेते हैं। इसमें यूजी पीजी के छात्र और पीएचडी के शोधार्थियों को एडवांस टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाती है। विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार पाठ्यक्रम चुन सकते हैं, जिनमें इसरो और बाहरी विशेषज्ञ ऑनलाइन क्लास लेते हैं। इसमें होने वाली ट्रेनिंग आधुनिक और अपडेटेड टॉपिक पर होती है, जिससे छात्रों को किसी विषय में कॅरिअर के अवसर क्या हैं इसका गाइडेंस मिलता है।
एमबीपीजी कॉलेज में IIRS आउटरीच प्रोग्राम के नोडल सेंटर के कॉर्डिनेटर डॉ. नरेंद्र सिजवाली ने बताया कि 27 अगस्त से 20 सितंबर तक रिमोट सेंसिंग और डिजिटल इमेज एनालिसिस पर चार सप्ताह के ऑनलाइन कोर्स चलाए जाएंगे। 12वीं तक गणित पढ़े हुए किसी भी विद्यार्थी को इन कोर्सों में भाग लेने के लिए आवेदन करने और कॉलेज पहुंचकर कक्षाएं अटेंड करने का अवसर मिलेगा। यह प्रोग्राम विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकी कौशल से लैस करने का एक बेहतरीन मौका प्रदान करता है।