Uttarakhand News: सितंबर में कम आएगा बिजली का बिल, इतने पैसे प्रति यूनिट तक घटे दाम

बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है, बिजली बिलों की बढ़ती दरों को यूपीसीएल सितंबर के महीने कुछ राहत देने जा रहा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Electricity Bill: Electricity Bills Will Be Cheaper In September 2024
Image: Electricity Bills Will Be Cheaper In September 2024

देहरादून: यूपीसीएल ने अगस्त महीने के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट दरों का ऐलान किया है। इसके अनुसार बिजली बिल में 15 पैसे से लेकर 60 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। इसलिए अगले महीने आपके बिजली के बिल में राहत मिल सकती है।

Electricity Bills Will Be Cheaper In September

अगले महीने के बिजली बिल में राहत की उम्मीद है। यूपीसीएल हर महीने बाजार से बिजली की खरीद करती है और इसका सीधा प्रभाव आपके बिल पर पड़ता है। महंगी बिजली खरीदने पर बिल में प्रति यूनिट लागत बढ़ जाती है, जबकि सस्ती बिजली की खरीद से बिल में कमी होती है। अगस्त के लिए FPPCA दरों की घोषणा के अनुसार सितंबर के बिल में प्रति यूनिट छूट दी जाएगी। केंद्र सरकार ने राज्य को गैर आवंटित कोटे से मिल रही 100 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की अवधि बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर पहले यह बिजली 31 जुलाई तक मिल रही थी। अब सीएम धामी के अनुरोध के बाद यह बिजली 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

बिजली बिलों में दी जाने वाली छूट इस प्रकार है

घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 15 से 41 पैसे तक की छूट मिलेगी। अघरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह छूट 60 पैसे तक होगी। गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी के बिल में 56 पैसे की छूट मिलेगी, जबकि प्राइवेट ट्यूबवेल के बिल में 18 पैसे की कमी होगी। कृषि गतिविधियों के लिए प्रति यूनिट 26 पैसे की छूट होगी। एलटी और एचटी इंडस्ट्रीज के बिल में भी 56 पैसे की छूट मिलेगी। मिक्स लोड और रेलवे ट्रैक्शन के बिलों में 52 पैसे की छूट दी जाएगी, और ईवी चार्जिंग स्टेशनों के बिल में 50 पैसे की छूट होगी।