Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: दिल्ली का एक किशोर घर से भागकर नीब करौरी बाबा के कैंची धाम पहुंच गया। 6 दिन से भूखा और थका हुआ दिख रहा यह बच्चा अच्छे-भले परिवार से लग रहा था। इसके बाद एक पीआरडी जवान ने इस किशोर की मदद कर उसकी सहायता की।
मिली जानकारी के अनुसार घर से केवल 95 रुपये लेकर निकले किशोर ने ट्रेन से काठगोदाम तक यात्रा की और फिर गाड़ी से कैंची धाम पहुंच गया। उसने बताया कि हाल ही में उसने बारहवीं की परीक्षा पास की है और पिछले 6 दिनों से भूखा था। वह सीधे घर से निकलकर कैंची धाम आया। कैंची धाम की सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान आनंद बधानी ने किशोर की मदद की और उसके परिवार से संपर्क किया लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद किशोर घर लौटने को तैयार नहीं हो रहा था।
जैसे ही कैंची धाम की सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान आनंद बल्लभ बधानी को दिल्ली से भागकर कैंची धाम पहुंचे किशोर के गेट के पास बैठने की सूचना मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचे। किशोर ने बधानी के पूछने पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इसके बाद जवान ने किशोर को पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ की। चौकी में किशोर ने बताया कि वह अपने घर से भागकर कैंची धाम पहुंचा है और पिछले 6 दिनों से भूखा है। उसके पास अन्य कपड़े और चप्पल भी नहीं थे। बधानी ने उसे चप्पल दिलाई खाना खिलाया और उसके पिता का नंबर लेकर तुरंत उसके परिवार को सूचित किया। इसके बाद आनंद बधानी किशोर को अपने साथ ले गए और जब किशोर के परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें सौंप दिया। इस घटना ने स्थानीय लोगों और पीआरडी जवानों के बीच समर्पण और मानवता की मिसाल पेश की।