उत्तराखंड: शहीद के परिजनों को 60 लाख रुपए देगी सरकार, पूर्व सैनिक परिवारों को भी वित्तीय सहायता

शहीदों के परिवार को अब अब 60 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। इसके अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Martyrs: Martyrs Families to Get Rs 60 Lakh in Uttarakhand
Image: Martyrs Families to Get Rs 60 Lakh in Uttarakhand

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय में सैनिक आश्रितों के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं के संदर्भ में पूर्व सैनिक संगठनों ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ये सभी घोषणाएं हुई।

Martyrs Families to Get Rs 60 Lakh in Uttarakhand

सैनिक आश्रितों की लंबे समय से चल रही मांगों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन से प्रदेश और सैन्य हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब शहीदों के परिजनों को मिलने वाली धनराशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही शहीदों के परिवारों को अतिरिक्त 10 लाख रुपये सैनिक पुनर्वास संस्था के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। साथ ही भूतपूर्व सैनिक की मृत्यु पर सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

पूर्व सैनिक परिवारों को भी वित्तीय सहायता

गणेश जोशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि वे फौज का सिपाही न होते तो शायद विधायक और मंत्री बनने का अवसर भी नहीं मिलता। एक सैनिक के रूप में वे सैनिकों की समस्याओं को बखूबी समझते हैं और जब भी सैनिकों के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे वे अपने परिवार के बीच हैं। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को पूर्व सैनिकों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान और आभार के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से सैनिकों की सेवा और उनके प्रति सम्मान को और भी बढ़ावा मिलेगा।