Uttarakhand: विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 23 अगस्त तक गैरसैंण में, 480 से अधिक प्रश्न तैयार

विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में स्थित विधानसभा भवन में शुरू होगा।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Vidhan Sabha Monsoon Session: Vidhan Sabha Monsoon Session 2024 in Gairsen
Image: Vidhan Sabha Monsoon Session 2024 in Gairsen

चमोली: राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने तीन दिवसीय सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अब तक 480 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं, जो पक्ष और विपक्ष के विधायकों द्वारा पूछे गए हैं। इन सवालों के उत्तर विभिन्न विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं।

Vidhan Sabha Monsoon Session 2024 in Gairsen

उत्तराखंड में विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में शुरू होगा। सरकार ने पहले ही निर्णय लिया था कि यह सत्र गैरसैंण में आयोजित होगा, जिसके लिए पत्रावली राजभवन को भेजी गई थी। अब राजभवन से स्वीकृति मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पहले दिन 21 अगस्त को सदन में अध्यादेश पेश किए जाएंगे और विधायी कार्य होंगे। 22 अगस्त को भी विधायी कार्य किए जाएंगे जबकि 23 अगस्त को विधायी और असरकारी कार्य किए जाएंगे।
विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर काम शुरू कर दिया है। अधिकारी और कर्मचारियों की एक टीम भराड़ीसैंण विधानसभा में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में जुटी है। तीन दिवसीय सत्र के दौरान प्रदेश सरकार अध्यादेश सदन के पटल पर पेश करेगी।