Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: शनिवार सुबह 22 वर्षीय हर्ष सैनी की डेड बॉडी पंखे से लटकी हुई मिली। संभावना है कि उसने देर रात सुसाइड किया होगा। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से उतारकर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गुरुद्वारा रोड पर स्थित अध्यापक ओमवीर सैनी के घर में एक दुखद घटना घटी है। उनके बेटे हर्ष सैनी जो यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहे थे और इस बार वे फोर्थ ईयर में थे उनकी डेड बॉडी पंखे से लटकी हुई मिली। हर्ष एक महीने पहले ही रूस से घर लौटा था। रोज की तरह रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चले गया। सुबह जब उनके पिता ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो हर्ष पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डोईवाला कोतवाल प्रभारी ने जानकारी दी कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस हर संभव पहलू की जांच कर रही है। हर्ष सैनी 11 जुलाई को अपने घर लौटे थे और 13 अगस्त को उन्हें यूक्रेन पढ़ाई के लिए वापस जाना था। बताया जा रहा है कि हर्ष सैनी बेहद मिलनसार और पढ़ाई में अव्वल थे। हाल ही में वे हरिद्वार से कांवड़ भी लेकर आए थे। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।