Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: किशोरी को रात में छिपकर प्रेमी से बात करते हुए मां ने पकड़ लिया और फिर मोबाइल छीन लिया। नाराज होकर किशोरी अपने कमरे में गई और फांसी के फंदे पर लटक गई।
लालपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली किशोरी का युवक से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी परिवार को लग गई थी। किशोरी रात के समय अक्सर अपने प्रेमी से छुपकर बात करती थी और शनिवार की रात भी उसने यही किया। रात ढाई बजे किशोरी की मां की नींद अचानक खुल गई और उन्होंने देखा कि बेटी मोबाइल फोन पर बात कर रही है। मां ने उसे फटकारते हुए मोबाइल छीन लिया। इसके बाद जब मां चाय बनाने के लिए नीचे चली गई, किशोरी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने कमरे को बंद कर लिया।
मां जब चाय बना कर वापस ऊपर आई तो उसने देखा कि दरवाजा बंद है। क्योंकि घर में मां और बेटी ही अकेले थे मां दरवाजा नहीं खोल पाई। उसने अपनी बहन को फोन किया जो अपने बेटे के साथ मौके पर आई। जब बेटे ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर देखकर सभी दंग रह गए। किशोरी को चादर के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। उसे तुरंत नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा और लालपुर चौकी की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रविवार सुबह ही शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जहां पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम किया गया।