उत्तराखंड में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, अक्सर लोग घर बैठे ऑनलाइन के जरिये पैंसे कमाने के लालच में अपनी गाढ़ी कमाई गँवा रहे हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Two Crores Looted from Doon Resident in Investment Scam
देहरादून: विदेशी कंपनी के निवेश का झांसे देकर देहरादून निवासी से दो करोड़ से अधिक रुपयों की ठगी कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Two Crores Looted from Dehradun Resident in Investment Scam
थाना रायपुर के थानाध्यक्ष कुंदन राम ने जानकारी दी कि सुमेर सिंह चौधरी निवासी रायपुर रोड ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर 2021 को उन्हें व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मेसेज मिला। जिसमें भेजने वाले ने अपना नाम अमरीक सिंह और पता कुरुक्षेत्र, हरियाणा बताया। उसने कहा कि उसका विदेशी कंपनी के साथ अनुबंध है और कंपनी के माध्यम से फॉरेक्स ट्रेडिंग की जाती है। उसने लालच देकर बताया कि वे निवेश करके घर बैठे करोड़ों रुपये कमा सकते हैं।
आठ फीसदी का लाभ देकर फंसाया जाल में
सुमेर ने शुरुवात में 1000 रुपये का निवेश किया, जिसके तुरंत बाद आठ फीसदी लाभ के साथ 1080 रुपये उनके खाते में जमा कर दिए गए। इसके बाद उन्हें मेटा ट्रेडिंग फाइव सर्वर का लिंक भेजा गया। 6 अक्टूबर 2021 को सुमेर ने 50 हजार रुपये का निवेश किया जिस पर आठ फीसदी लाभ मिला, लेकिन कंपनी ने मूल रकम रोक दी। उन्हें बताया गया कि मूल रकम को दोबारा निवेश पर ही निकाला जा सकता है। अमरीक ने उन्हें दिल्ली बुलाया और वहां दीपक ठाकुर और संजय कुमार वर्मा से मिलवाया। अमरीक के दो रिश्तेदार जसपाल सिंह और सतनाम सिंह भी वहां मौजूद थे।
देशभर के कई लोगों को लगाया था करोड़ों का चूना
सुमेर ने बताया कि चारों ने उन्हें लालच देकर और अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिजनों से उधार लेकर करीब दो करोड़ चार लाख रुपये निवेश कर दिए। शुरुआत में आठ फीसदी ब्याज मिल रहा था, लेकिन बाद में कंपनी ने रकम रोक दी और कहा कि दोबारा निवेश करने पर ही लाभ की रकम मिलेगी। जब सुमेर दिल्ली पहुंचे तो वहां ऑफिस में देशभर से लोग अपनी रकम मांग रहे थे। अब रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।