Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' के तहत एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें सीएम धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनके लिए कई घोषणाएं कीं।
कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धाम ने चार जिलों से आए प्रतिभागियों में से 10 सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड के तहत 25-25 हजार रुपये, 10 समूहों को सीआईएफ के रूप में 75-75 हजार रुपये और सीसीएल के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 2022 में 'मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह योजना' के तहत 84 करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग दिया गया, जिसमें ब्याज पर करीब 25 करोड़ रुपये की छूट शामिल है।