Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड के मेहवड़ में किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर मनमानी धनराशि मांगने और न देने पर ग्रामीणों के साथ अभद्रता की घटनाओं से परेशान लोगों ने आखिरकार बधाई की रकम तय कर दी है।
रुड़की ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेहवड खुर्द में एक अनोखी पहल की शुरुआत हुई है, जो अन्य पंचायतों के लिए मिसाल बन सकती है। ग्राम प्रधान रुचि सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधान, सदस्य और अन्य ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव में आने वाले किन्नरों को अब शगुन के तौर पर केवल 1,100, 2,100, या 3,100 रुपये ही दिए जाएंगे।