Angad Bisht (India) vs DongHun Choi (Korea) मुकाबला Roas To UFC का बड़ा मुकाबला होने वाला है, सीजन 3 के सेमीफाइनल राउंड में 24 अगस्त को लास वेगास के यूएफसी एपेक्स एरिना में फाइट हैं..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Angad Bisht to Compete in Road to UFC Semifinals on Aug 24 in USA
रुद्रप्रयाग: अंगद बिष्ट 24 अगस्त को सेमीफाइनल में कोरिया के रेसलर चाई डोंग हुन से मुकाबला करेंगे।
Angad Bisht (India) vs DongHun Choi (Korea) - Road to UFC Semifinal
दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता यूएफसी में उत्तराखंड के अंगद बिष्ट ने भारत का नाम रोशन किया है। अंगद ने चीन में हुए Road To UFC मुकाबले में अपनी शानदार क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए फिलीपींस के जॉन अल्मांजा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। उत्तराखंड के अंगद बिष्ट इस वीकेंड पर रोड टू यूएफसी (RTU) सीजन 3 के सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगे। Angad Bisht (India) vs DongHun Choi (Korea) मुकाबला रोड टू यूएफसी का सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है, सीजन 3 के सेमीफाइनल राउंड में 24 अगस्त को लास वेगास के यूएफसी एपेक्स एरिना में फाइट होंगी।
इस टूर्नामेंट का हर एक मैच एलिमिनेशन मैच होता है, साथ ही ये टूर्नामेंट एशिया के शीर्ष एमएमए प्लेयर्स को यूएफसी के साथ अनुबंध के लिए भी रास्ते खोल देता है। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में, एशिया से 16 फाइटर्स अगले दौर में पहुंचे थे।
इन चैनलों पर प्रसारित होगा Road To UFC का सेमीफाइनल
सेमीफाइनल में जीत के बाद उनका अगला मुकाबला भारतीय मूल के किरू सिंह सहोता या फिलीपींस के रूएल पैनालेस से हो सकता है, जो इस साल के अंत या 2025 की शुरुआत में होने की सम्भावना है। लेकिन उससे पहले सेमीफाइनल का मुकाबला बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। भारत में रोड टू यूएफसी सीज़न 3 का सेमीफाइनल जिसमें अंगद बिष्ट शामिल हैं, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 (अंग्रेजी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सब्सक्रिप्शन पैकेज के साथ सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।