उत्तराखंड में पहली बार अनोखी पहल, 5 गांव गोद लेगी ये यूनिवर्सिटी.. स्टूडेंट्स करेंगे विकास

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपनी परिधि में स्थित पांच गांवों को गोद लेने का निर्णय लिया है। यह पहली बार है जब विश्वविद्यालय इन गांवों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Kumaon University Five Villages: Kumaon University to Support Development by Adopting Five Villages
Image: Kumaon University to Support Development by Adopting Five Villages

नैनीताल: इसके साथ ही कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षा और शोध को उन्नत करने के लिए ‘विद्या सेतु’ कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके लिए वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है।

Kumaon University to Support Development by Adopting Five Villages

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने मुख्यालय के निकटवर्ती पटवाडांगर गांवों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयन के बाद इन गांवों की जनसांख्यिकी का गहन अध्ययन किया जाएगा और विवि की टीम शैक्षिक और सामाजिक उत्थान के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके साथ ही विवि के विद्या सेतु कार्यक्रम के तहत, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सुधारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

अन्य विभागों से भी ली जाएगी मदद

यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार लॉ, फार्मेसी और रूरल मैनेजमेंट सहित विभिन्न विभागों और केंद्रों की मदद ली जाएगी। लॉ के छात्र गांवों में जाकर कानूनी सलाह देंगे, जबकि फार्मेसी विभाग स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रम चलाएगा और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराएगा। इसके अतिरिक्त सरकार और विवि की योजनाओं की जानकारी भी गांवों तक पहुंचाई जाएगी।