Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: तेज प्रकाश देवरानी का चयन दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए हुआ है। 2019 में भी वे इस मिशन का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने दक्षिण सूडान में शांति स्थापना में अहम योगदान दिया था। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें 2019 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।
आईटीबीपी मुख्यालय नई दिल्ली में 10 से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें सभी राज्य पुलिस सेवाओं, केंद्रीय पुलिस सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में 163 अधिकारियों ने सफलता प्राप्त की जिसमें सीबीआई के डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी ने 14वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की। 2019 में भी उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में हिस्सा लिया था और दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।
इसके अलावा 2016 में उन्हें राष्ट्रपति ने सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक और 2022 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी नवाजा। देवरानी जल्द ही दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए रवाना होंगे। डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम देवराना के मूल निवासी हैं और वर्तमान में देहरादून के अजबपुर कलां स्थित साकेत कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी श्रीमती तृप्ति देवरानी सहायक अध्यापिका के रूप में कालसी देहरादून में कार्यरत हैं। तेज प्रकाश देवरानी ने अपनी सफलताओं का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, पत्नी के निरंतर समर्थन और परिवार व साथी अधिकारियों की प्रेरणा को दिया है।