देवभूमि शर्मशार! 65 साल के बुजुर्ग ने 2 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

उत्तराखंड में एक और हैवानियत भरा मामला सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग ने मासूम के साथ घिनौना काम किया है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Rape of 2 year old girl: 65 Year Old Man Raped 2 Year Old Innocent Girl in Nainital
Image: 65 Year Old Man Raped 2 Year Old Innocent Girl in Nainital

नैनीताल: यहाँ एक रिश्ते से दादा ने अपनी 2 साल की पोती के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

65 Year Old Man Raped 2 Year Old Innocent Girl in Nainital

जनपद नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां और अन्य लोग उस समय खेत में काम कर रहे थे, जब उन्हें बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। मां घर पहुंची तो देखा कि बुजुर्ग ने बच्ची को पकड़ा हुआ था और उसकी टांगों से खून बह रहा था। घबराई मां ने तुरंत बच्ची को बुजुर्ग के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन दौरान बुजुर्ग ने मां के साथ मारपीट भी की। मां किसी तरह बच्ची को लेकर अन्य लोगों के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां से बच्ची को गंभीर हालत में बीडी पांडे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पॉक्सो एक्ट और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज

बीडी पांडे अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं और पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पॉक्सो और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में प्रथम दृष्टया मां के बताए गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।