Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: देहरादून में तैनात पुलिस कांस्टेबल का अर्धनग्न अवस्था में शव रविवार देर शाम हरिद्वार के सप्तऋषि फ्लाईओवर पर मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
रविवार देर शाम हरिद्वार के सप्तऋषि फ्लाईओवर पर देहरादून से गैरसैंण विधानसभा सत्र की ड्यूटी के लिए निकले कांस्टेबल कैलाश भट्ट का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। जनपद रुद्रप्रयाग के तिमली निवासी कांस्टेबल कैलाश 18 अगस्त को देहरादून से गैरसैंण के लिए रवाना हुए थे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही लापता हो गए थे, जिसके बाद उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटनास्थल पर उनकी कार भी खड़ी मिली जिसमें उनकी वर्दी और अन्य सामान मौजूद था।
प्रथम दृष्टया कांस्टेबल के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सोमवार को डॉक्टरों का पैनल इसकी जांच करेगा जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि देहरादून पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।