Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: कमाई का लालच देकर एक महिला से 15.46 लाख रुपये की ठगी हो गई। मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसंत विहार थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका गुप्ता नामक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने हारवे नारमन नामक कंपनी पर 15,46,708 रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। प्रियंका ने बताया कि टेलीग्राम के माध्यम से उनकी मुलाकात एक महिला दिया श्रीदत्त से हुई जिसने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। दिया ने उन्हें कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया जिसके बाद प्रियंका ने अलग-अलग माध्यमों से यह रकम कंपनी को दे दी।
जब प्रियंका ने अपना पैसा वापस मांगा तो दिया ने उनसे 6 लाख रुपये और जमा करने को कहा। इस पर प्रियंका को धोखाधड़ी का शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ठगी के इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अनजान स्रोतों से प्राप्त निवेश के प्रस्तावों पर भरोसा न करें और किसी भी वित्तीय लेनदेन से पहले पूरी जानकारी व विश्वसनीयता की जांच करें।