उत्तराखंड SDG इंडेक्स में देश में टॉप पर, 20 नए मॉडल कॉलेज सुनिश्चित करेंगे विकास

राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं को सुधारने का निर्णय लिया है, ताकि उच्च शिक्षा के गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके और छात्रों को बेहतर वातावरण प्रदान किया जा सके।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Sustainable Development Goals: 20 Model Colleges Will Be Established in Uttarakhand
Image: 20 Model Colleges Will Be Established in Uttarakhand

देहरादून: मंगलवार को सीएम आवास में आयोजित नियुक्ति पत्र आवंटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषणा की गई है कि उत्तराखंड में जल्द ही 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना की जाएगी।

20 Model Colleges Will Be Established in Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उच्च शिक्षा युवाओं को सही दिशा देने और मानवीय संसाधनों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सरकार युवाओं को उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर रही है और प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण और तकनीक के विस्तार पर काम कर रही है। इसके साथ ही शोधार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है और गौरव योजना के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बैंकिंग और वित्तीय त्रिस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, साथ ही पांच हजार छात्रों के प्लेसमेंट का लक्ष्य भी रखा गया है।

सतत विकास लक्ष्य (SDG) इंडेक्स में उत्तराखंड ने देश में पहला

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं को केवल रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाले बनाने के लिए राज्य में देवभूमि उद्यमिता योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिसमें 16 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की गई है। नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है और राज्य सरकार के निर्णयों को मॉडल के रूप में मान्यता मिली है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति प्रो. देवेन्द्र भसीन, सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली और अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।