Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: सोशल मीडिया पर पॉजिटिव पोस्ट के बदले एक हरियाणा के ब्लॉगर ने हरिद्वार के रेस्टोरेंट संचालक से एक लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर रेस्टोरेंट के खिलाफ नेगेटिव पोस्ट कर दी। पीड़ित ने अब ब्लॉगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हरिद्वार के बहादराबाद हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक शैलेश मोदी ने हाल ही में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शैलेश मोदी ने बताया कि 19 अगस्त को हरियाणा के गोहाना से आए एक युवक ने रेस्टोरेंट में भोजन किया और खुद को सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगर बताया। युवक ने शैलेश से रेस्टोरेंट की तारीफ के बदले एक लाख रुपये की मांग की।
जब शैलेश ने पैसे देने से इंकार कर दिया, तो युवक ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं मिले तो वह सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट के खिलाफ नेगेटिव पोस्ट डाल देगा। इसके बाद युवक ने सच में रेस्टोरेंट के बारे में नकारात्मक प्रचार करते हुए पोस्ट डाली। शैलेश मोदी का कहना है कि फूड ब्लॉगर ने ब्लैकमेल करके धन की मांग की और न देने पर झूठे आरोप लगाए।