Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी गई है। एक युवक ने फेसबुक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एसएसपी को धमकाया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनपद उधम सिंह नगर के पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी को जान से मारने की धमकी देने वाली पोस्ट वायरल होने लगी। यह फेसबुक पोस्ट अभिषेक मिश्रा नाम के व्यक्ति द्वारा की गई थी, जिसमें उसने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को खुलेआम धमकी देते हुए लिखा कि कप्तान जितना चाहे फोर्स लगा लें लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हर हाल में सक्रिय हो जाएंगे। इस पोस्ट में एसएसपी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस जांच में पता चला कि धमकी देने वाला आरोपी पंतनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और उसे जल्द पकड़ने के प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले आरोपी के पिता ओमेक्स निवासी रामनाथ मिश्रा ने पंतनगर थाने में एक तहरीर दी थी। उन्होंने तहरीर में बताया कि उनका बड़ा बेटा, अभिषेक मिश्रा गलत संगत में पड़ गया है और परिवार को लगातार परेशान कर रहा है। अभिषेक अपने आपराधिक प्रवृत्ति के दोस्तों के साथ मिलकर फेसबुक के जरिए अपने परिवार खासकर अपने पिता और भाइयों को धमकियाँ दे रहा है। इसके चलते रामनाथ मिश्रा ने उसे अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है। अब आरोपी परिवार से पैसों की मांग कर रहा है और पैसा न देने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है।