Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ स्कूल में कुछ नाबालिग साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।
जनपद ऊधमसिंह नगर के सितारगंज से एक ऐसी शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, यहाँ एक मासूम बच्ची के साथ उसके ही स्कूल के तीन नाबालिग बच्चों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी बच्चों की उम्र 9, 11 और 14 वर्ष है। इनमें से एक आरोपी विशेष समुदाय से संबंधित है, जिससे स्थिति संवेदनशील हो गई है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि 14 वर्षीय विशेष समुदाय का युवक फरार है।
इस घटना का खुलासा सोमवार को हुआ जब एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ स्कूल में उसके नाबालिग साथियों ने दुष्कर्म किया। बच्ची अक्सर पढ़ने के लिए गांव के सरकारी स्कूल जाती थी और सोमवार को भी वह सुबह आठ बजे स्कूल गई थी। कुछ घंटों बाद वह रोते हुए घर वापस आई। जब उसकी मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि स्कूल के तीन बच्चों ने उसके निजी अंगों के साथ छेड़खानी की। इसके बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया।