केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति को मजबूत कर लिया है। पार्टी ने इस उपचुनाव में पांच कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Kedarnath Assembly By Election 2024
रुद्रप्रयाग: पार्टी ने पांचों कैबिनेट मंत्रियों को अलग-अलग मंडल का प्रभारी बनाकर मैदान में उतारा है। मंगलौर और बदरीनाथ उपचुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी इस चुनाव में कोई भी गलती नहीं दोहराना चाहती।
Kedarnath Assembly By Election 2024
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी किसी भी हालत में रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट को गंवाना नहीं चाहती। इसी कारण तीन सितंबर को बीजेपी ने उपचुनाव के लिए विधानसभा प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, समन्वयक और मंडल प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इस रणनीति में पांच कैबिनेट मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पांच कैबिनेट मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी
बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में करारी हार झेलने के बाद भाजपा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। पार्टी हर हाल में इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से बीजेपी ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में पांच कैबिनेट मंत्रियों—सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और गणेश जोशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इन मंत्रियों को बनाया गया है प्रभारी और संयोजक
उत्तराखंड बीजेपी ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है, जिसमें प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी ने प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। विधानसभा संयोजक के रूप में रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विधानसभा सह संयोजक के रूप में चंडी प्रसाद भट्ट और विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत को नियुक्त किया गया है।
उपचुनाव के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति
मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय की गई है, जिसमें गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और गजपाल बर्थपाल, अगस्तमुनि मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और वाचस्पति सेमवाल, अगस्तमुनि ग्रामीण मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विजय कपरवाण और सतेराखाल मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विक्रम कंडारी को नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही उपचुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है।