Uttarakhand News: धामी सरकार की अतिथि शिक्षकों को सौगात, मिलेगी इतने दिनों की मैटरनिटी लीव

अतिथि शिक्षकों के आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस सुविधा को देने का आश्वासन दिया था। जिसे अब राज्य सरकार ने लागू कर दिया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Guest Teachers in Uttarakhand: Guest Teachers Will Receive 180 Days of Maternity Leave
Image: Guest Teachers Will Receive 180 Days of Maternity Leave

देहरादून: माध्यमिक स्कूलों में गेस्ट टीचर्स को अब 180 दिन की मैटरनिटी लीव मिलेगी। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इस सुविधा के आदेश जारी कर दिए हैं।

Guest Teachers in Uttarakhand Will Receive 180 Days of Maternity Leave

उत्तराखंड में माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को अब 180 दिन की मातृत्व अवकाश की सुविधा मिलेगी। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इस आदेश को लागू कर दिया है। यह सुविधा अतिथि शिक्षकों के आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले साल 18 अप्रैल 2023 को आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए यह सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिला था।

प्रदेश में महिला अतिथि शिक्षकों की संख्या अधिक

वर्तमान में प्रदेश में 4200 से अधिक अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने इस फैसले का स्वागत किया और सरकार से मानदेय बढ़ाने, पद आरक्षित करने और व्यायाम शिक्षकों के समायोजन के आदेश देने की मांग की है।