स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रही महिलाओं को राज्य सरकार विशेष सहायता प्रदान करेगी, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें और अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित कर सकें।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Govt Will Provide Vehicles To Women at 50 Percent Subsidy
देहरादून: महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार 50 फीसदी सब्सिडी पर बाइक, स्कूटी, ऑटो और कार प्रदान करेगी। योजना का पहला चरण देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में लागू किया जाएगा।
Uttarakhand Govt. Will Provide Vehicles To Women at 50 Percent Subsidy
उत्तराखंड सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और युवतियों के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी पर बाइक, स्कूटी, ऑटो और कार प्रदान करेगी। बाकी 50 फीसदी राशि के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ‘महिला सारथी योजना’ के पहले चरण की शुरुआत देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों से की जाएगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य के अनुसार इस योजना को निर्भया फंड से वित्त पोषित किया जाएगा और परिवहन विभाग मुफ्त वाहन चलाने का प्रशिक्षण और लाइसेंस प्रदान करेगा।
पहले चरण में 4 जिले की 200 महिलाएं होंगी लाभान्वित
महिला सारथी योजना के पहले चरण में चार जिलों में 200 महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के संबंध में विभाग की अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं, और दो जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भी इस पर चर्चा की गई थी। पहले चरण के सफल कार्यान्वयन के बाद, योजना को अन्य जिलों में भी विस्तार दिया जाएगा। राज्य नोडल अधिकारी आरती बलोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन 2025 के अंतर्गत विभाग ने इस नवाचारी योजना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। केंद्र सरकार के निर्भया फंड से इस योजना को वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह योजना महिला और किशोरियों को सुरक्षा का अहसास कराने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाएगी।