Uttarakhand News: निकाय चुनाव के लिए ख़त्म हुआ इंतजार, निर्वाचन आयोग ने जारी की तिथि

लम्बे समय से निकाय चुनाव का इंतज़ार के बाद निर्वाचन आयोग ने तिथि की घोषणा आखिरकार कर दी है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Nikay Chunav 2024: Uttarakhand Nikay Chunav 2024 Will Be Held in December
Image: Uttarakhand Nikay Chunav 2024 Will Be Held in December

देहरादून: नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन और अन्य चुनावी कार्यों के बाद दिसंबर 15 से 20 के बीच प्रदेश में चुनाव होंगे।

Uttarakhand Nikay Chunav 2024 Will Be Held in December

नगर निकाय चुनाव की तारीखें अब दिसंबर में तय की गई हैं, क्योंकि ओबीसी आरक्षण पर प्रवर समिति की रिपोर्ट का इंतजार जारी है। सरकार की नई समय सारिणी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया है। पहले हाईकोर्ट में अक्तूबर में चुनाव की समय सारिणी दाखिल की गई थी, लेकिन ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को प्रवर समिति को भेजे जाने के कारण चुनाव की तारीख पर अनिश्चितता बनी रही है। प्रवर समिति को 23 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी है।

15 से 20 दिसंबर के बीच होंगे निकाय चुनाव

विभिन्न निकायों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिससे राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ा दिया है। मतदाता सूची में संशोधन का काम शुरू हो चुका है और 31 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद 10 नवंबर को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन और अन्य चुनावी कार्य पूरे होने के बाद नगर निकाय चुनाव 15 से 20 दिसंबर के बीच होंगे।