उत्तराखंड में एक और नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल चार लोगों जिनमें तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Gang rape of 15 Year Old Girl in Uttarakhand
उधमसिंह नगर: पीड़िता ने घटना के दिन ही अपने परिजनों को जानकारी दी, लेकिन लोकलाज के डर से परिजनों ने कोई कदम नहीं उठाया। अगले दिन एक आरोपी ने किशोरी के साथ की गई दुष्कर्म की वीडियो वायरल कर दी, तब जाकर यह सुर्ख़ियों में आया।
Gang rape of 15 Year Old Girl in Uttarakhand
जनपद उधमसिंहनगर के आईटीआई थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय नवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक आरोपी ने गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गुरुवार रात को पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक और तीन किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना लगभग दो महीने पुरानी है और पुलिस सभी चार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
लोकलाज की डर से परिजनों ने नहीं किया केस दर्ज
मामले का वीडियो वायरल होने से पहले किशोरी ने उसी दिन अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी, लेकिन लोकलाज के डर से परिवार ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगले दिन वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना एक मकान में हुई थी, जो 18 वर्षीय आरोपी कुनाल के मालिकाना हक में है। इस बीच कुछ लोग मामले को पंचायत के माध्यम से हल करने की कोशिश भी कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल कराकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द ही उन्हें सजा दी जाएगी।