राज्य सरकार ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है।
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Govt Increases Anganwadi Workers Retirement Benefit
देहरादून: सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्ति लाभ को लेकर विचार कर रही है। वर्तमान में इन कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर 30 हजार रुपये मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की योजना बनाई जा रही है।
Uttarakhand Govt. Increases Anganwadi Workers Retirement Benefit to ₹1 Lakh
उत्तराखंड की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एक अच्छी खबर मिली है। सरकार उनके लिए मुफ्त इलाज की सुविधा और सेवानिवृत्ति पर एक लाख रुपये देने की योजना बना रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 30 हजार रुपये मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये करने पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश में 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और इतनी ही सहायिकाएं हैं, जो लंबे समय से पेंशन और अन्य सुविधाओं की मांग कर रही हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाल ही में महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) के दायरे में लाने पर विचार करने के निर्देश दिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ईएसआई सुविधा की योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जाए, जिसमें संबंधित विभाग बाल विकास और महिला कल्याण योजनाओं की रूपरेखा तैयार करें। नियोजन सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) के तहत लाने के लिए उन्हें कुछ अंशदान देना होगा और संबंधित विभाग को इसके लिए बजट की व्यवस्था करनी होगी। उनके श्रम सचिव रहते इस पर एक बैठक भी हो चुकी है। ईएसआई के अंतर्गत आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ईएसआई अस्पतालों, संबद्ध अस्पतालों या अन्य अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा विभाग का कहना है कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अटल आयुष्मान योजना का लाभ भी मिल रहा है।