Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण की घोषणा के बाद, उत्तराखंड में सड़क रहित नए गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने की उम्मीद बढ़ गई है।
राज्य सरकार ने पीएमजीएसवाई-चार के तहत 474 नए गांवों को सड़क योजना में शामिल करने के लिए केंद्रीय सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इस योजना के तहत लगभग 1845 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा, जिसकी लागत करीब 2823 करोड़ रुपये होगी। अब तक पीएमजीएसवाई के तहत उत्तराखंड में 1866 गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा जा चुका है।
पहले चरण में 9777 करोड़ रुपये की लागत से 19,358 किमी सड़कों और 360 पुलों का निर्माण हुआ। दूसरे चरण में 582 करोड़ रुपये से 906 किमी लंबी 112 सड़कों और सात पुलों का निर्माण हुआ। तीसरे चरण में 1824 करोड़ रुपये से 2288 किमी लंबी 212 सड़कों का निर्माण किया गया, हालांकि पहले और दूसरे चरण की कुछ सड़कों का कार्य अभी भी जारी है।