Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: पूर्व उपनल कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा केवल 15,000 रुपये था, जिसे पहले बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है।
उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री की मौजूदगी में उपनल के प्रबंध निदेशक और पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड के बीच इस विषय पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। वर्तमान में राज्य में लगभग 25,000 उपनल कर्मचारी कार्यरत हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी दी कि पहले उपनल कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा सिर्फ 15,000 रुपये था, जिसे बाद में 1 लाख रुपये तक बढ़ाया गया। अब इसे 50 लाख रुपये कर दिया गया है। हालांकि इसके लिए पीएनबी में खाता होना अनिवार्य है।
1. मुफ्त आरटीजीएस और डिमांड ड्राफ्ट (2 से 5 ट्रांजैक्शन तक)
2. मकान, वाहन और व्यक्तिगत ऋण के प्रोसेसिंग शुल्क में 50% छूट
3. चेक सुविधा पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा