Dehradun News: डोईवाला में गजराज की राह में आया मॉर्निंग वॉक पर गया पूर्व फौजी, बमुश्किल बची जान

एक बार फिर से डोईवाला में हाथियों का आतंक बढ़ने लगा है इस बार उन्होंने वॉक कर रहे सेवानिवृत फौजी को बुरी तरह से घायल कर दिया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Elephant Attacked Former Soldier: Elephant Attacked Former Soldier While Taking Morning Walk in Doiwala
Image: Elephant Attacked Former Soldier While Taking Morning Walk in Doiwala

देहरादून: लच्छीवाला रेंज स्थित शिमलास ग्रांट में एक पूर्व फौजी पर हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व फौजी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें उपचार के लिए हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है।

Elephant Attacked Former Soldier While Taking Morning Walk in Doiwala

गुरुवार सुबह डोईवाला के शिमलास ग्रांट में झडोंद निवासी पूर्व फौजी अशोक कुमार वर्मा टहले के लिए निकले थे, अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। पूर्व फौजी को हाथी के हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। यह हमला वन विभाग के मोटर मार्ग तिराहे पर हुआ। गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार वर्मा को तुरंत हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारी ने इलेक्ट्रिक फेंसिंग और गश्त बढ़ाने का दिया आश्वासन

वहीं वन विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने वन रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल से हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और खंभों पर लाइट लगाने की मांग की है। वन रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल ने अस्पताल में जाकर पूर्व फौजी का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि पूर्व फौजी को कुछ चोटें आई हैं लेकिन वे जल्द ठीक हो जाएंगे। अधिकारी ने ग्रामीणों की मांग पर खाई खोदने, इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने और गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सभी से अंधेरे में सावधान रहने और मॉर्निंग वॉक पर न जाने की अपील की है।