Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 13 सितंबर 2024 को 7 जिलों के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एकदिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 13 सितंबर को राज्य के 10 जनपदों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत जिले भी शामिल हैं। इन सभी जिलों में सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
भारी वर्षा के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए डीएम वंदना सिंह ने 13 सितंबर शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। साथ ही इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।