Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: यहाँ एक बिहारी श्रमिक द्वारा पड़ोस में किराए पर रहने वाली छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। जब युवती ने शोर मचाया तो उसकी सहेली और दादी जाग गई, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि छात्रा के पिता द्वारा तहरीर दी गई है। यह घटना गुरुवार तड़के करीब तीन बजे पदमपुर-सुखरो क्षेत्र में घटित हुई। एक पड़ोस में रहने वाला श्रमिक घर में बदनीयत से घुसा और सो रही छात्रा का गला दबाकर उससे जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी तरह युवती ने अपना गला छुड़वाया और शोर मचाने लगी, शोर सुनकर उसकी सहेली और दादी जाग गई, जिसके बाद युवक मौके से भाग निकला। हालांकि तीनों ने युवक को पहचान लिया था और सुबह होते ही घटना की जानकारी मोहल्लेवासियों को दी, जिसके बाद श्रमिक के ठिकाने पर जाकर युवती ने पहचान की और फिर मोहल्लेवासियों ने आरोपी की जमकर पिटाई की तथा पुलिस को भी सूचित किया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित अजय कुमार निवासी बेगुसराय, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह दो दिन पहले ही बिहार से भवन निर्माण कार्य के लिए कोटद्वार आया था। श्रमिक का सत्यापन न करवाने के कारण संबंधित ठेकेदार का भी चालान किया गया। यह घटना उत्तराखंड में बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा इस तरह के कृत्य करने की हिम्मत को दर्शाती है। ऐसे मामलों की त्वरित कार्रवाई और उचित कानूनी प्रक्रिया की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसे कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो।