अगर आप एक युवती हैं और आपका सपना है मिस उत्तराखंड बनना, तो हो जाइए तैयार क्योंकि इसके लिए ऑडिशन की तिथि की घोषणा हो चुकी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Miss Uttarakhand 2025 Auditions Start on This Day
देहरादून: हिमालयन बज द्वारा आयोजित मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता के ऑडिशन 15 सितंबर को माया देवी विश्वविद्यालय, सेलाकुई में आयोजित किए जाएंगे। इस ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है।
Miss Uttarakhand 2025: Auditions start on this day
हिमालयन बज की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता के ऑडिशन की तारीखें आ चुकी हैं। 15 सितंबर को माया देवी विश्वविद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को दून लाइब्रेरी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आयोजक गौरवेश्वर सिंह ने इस आयोजन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है, जो अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतिभागियों के लिए ये होंगे नियम और शर्तें
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों की रैंप वॉक, भाषण, शैक्षणिक पृष्ठभूमि और समग्र व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाएगा। केवल वे युवतियां जो 17 से 25 वर्ष की आयु की हों, जिनकी न्यूनतम ऊंचाई पांच फुट दो इंच या उससे अधिक हो और जो अविवाहित हों, इस प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं। माया देवी विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर मनीष पांडेय ने बताया कि ये मानदंड प्रतियोगिता में शारीरिक सुंदरता और व्यक्तित्व दोनों को प्रकट करने के उद्देश्य से हैं, ताकि प्रतियोगिता की गुणवत्ता और मानक बनाए रखा जा सके। ऑडिशन में विभिन्न क्षेत्रों से आई युवतियाँ अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह अवसर उन सभी के लिए है जो मिस उत्तराखंड का खिताब जीतने के सपने देखती हैं।