Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: 100 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वालों को बिल में 50% छूट सब्सिडी के रूप में राज्य सरकार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर मुख्य सेवक सदन में एक महत्वपूर्ण घोषणा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों के रहवासियों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि अच्छादित क्षेत्र के उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में 200 यूनिट तक बिजली पर छूट मिलेगी, जबकि राज्य में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले 11 लाख 80 हजार उपभोक्ताओं को भी छूट दी जाएगी। ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि इस ऐलान के बाद जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पिटकुल की ए.डी.बी. वित्त पोषित 5 प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी, इनमें शामिल हैं:
1. 220 के.वी. जी.आई.एस सब स्टेशन सेलाकुई और इसके अंतर्गत आने वाली लाइन का निर्माण।
2. 132 के.वी. जी.आई.एस सब स्टेशन आराघर और इसके संबंधित लाइन का निर्माण।
3. 132 के.वी. जी.आई.एस सब स्टेशन लोहाघाट और इसकी संबंधित लाइन का निर्माण।
4. 132 के.वी. जी.आई.एस सब स्टेशन धौलाखेड़ा और इसके अंतर्गत आने वाली लाइन का निर्माण।
5. 132 के.वी. जी.आई.एस सब स्टेशन खटीमा द्वितीय और इसके संबंधित लाइन का निर्माण।