Dehradun News: जान से मारने की धमकी देकर सोहेल ने 11वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, कई बार की हैवानियत

उत्तराखंड में किशोरियों के साथ हो रही हैवानियत के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन एक नया केस सामने आ रहा है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Rape With a Minor Girl: Teenager Girl Molested Many Times in Dehradun
Image: Teenager Girl Molested Many Times in Dehradun

देहरादून: पीड़ित पक्ष ने मोबाइल दुकान संचालक सोहेल उर्फ सन्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है जिसमे उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को झांसा देकर सोहेल ने कई बार दुष्कर्म किया, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Teenager Girl Molested Many Times in Dehradun

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी कक्षा 11वीं की छात्रा है, आरोपी सोहेल निवासी जाखन जो एक मोबाइल की दुकान चलाता है वह लम्बे समय से उसका पीछा कर उसे धमकी दे रहा था। आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कुछ दिनों से परेशान नजर आ रही थी। जब उसकी मां ने वजह पूछी तो किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए।

स्कूल से आते-जाते करता था पीछा

उसने बताया कि स्कूल जाते और वापस आते समय आरोपी उसका पीछा करता है और जान से मारने की धमकी देता है। फिर उसे डरा धमकाकर उसे अलग-अलग जगल ले गया जहाँ उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।