Dehradun: शराब ओवररेटिंग की जांच के लिए DM ने खरीदी मैकडावल की बोतल, काटा 50 हजार का चालान

देहरादून के डीएम ने ग्राहक बनकर शराब की दुकान पर छापेमारी की। दुकानदार ने डीएम को पहचान नहीं पाया और ओवर रेट पर शराब बेच दी।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Dm Savin Bansal Raid On Liquor Shop: Dehradun Dm Savin Bansal Raid On Liquor Shop As A Customer
Image: Dehradun Dm Savin Bansal Raid On Liquor Shop As A Customer

देहरादून: डीएम, एसडीएम और एडीएम की टीम ने शहर की चार दुकानों पर ओवर रेट शराब बेचने के आरोप में ढाई लाख रुपये का चालान किया है।

Dehradun Dm Savin Bansal Raid On Liquor Shop As A Customer

उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की समस्या रुकने का नाम नहीं ले रही। दुकानदार ग्राहकों को 10 से 20 रुपये अधिक चार्ज कर रहे हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल को लगातार ओवर रेटिंग की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार शाम डीएम ने अपनी निजी गाड़ी से ओल्ड मसूरी रोड पर एक शराब की दुकान पर जाकर ग्राहक बनकर शराब खरीदी। दुकानदार ने डीएम को 660 रुपये की बोतल 680 रुपये में बेची। डीएम ने अन्य ग्राहकों से भी बातचीत की, जिन्होंने पुष्टि की कि सभी दुकानदार शराब को ओवर रेट पर बेच रहे हैं।

सेल्समैन का व्यवहार ग्राहकों के प्रति अत्यंत खराब

जिलाधिकारी ने शराब की दुकानों में मिल रही ओवर रेटिंग की शिकायतों के बाद छापेमारी की। राजपुर रोड पर एक दुकान में छापेमारी के दौरान ओवर रेटिंग और अन्य अनियमितताएं पाई गई, जिसके कारण दुकान मालिक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त एडीएम और एसडीएम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। चूना भट्टा और सर्वे चौक स्थित दुकानों पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि जाखन स्थित दुकान पर 50 हजार रुपये का चालान किया गया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि दुकानों में सेल्समैन का व्यवहार ग्राहकों के प्रति अत्यंत खराब था।