Dehradun: 47 वार्डों में महिलाएं उठाएंगी कूड़ा, निगम ने लागू किये नए रेट.. जानिये आपको कितना देना होगा

महिला स्वयं सहायता समूह को मिली शहर का कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी, यहाँ देखें किस श्रेणी को देना होगा कितना शुल्क...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Garbage Collection Dehradun: New Fee For Garbage Collection in Dehradun
Image: New Fee For Garbage Collection in Dehradun

देहरादून: नगर निगम ने शहर से कूड़ा उठाने की दरें जारी कर दी हैं, जिसमें 17 श्रेणियों का विभाजन किया गया है। नगर निगम ने 47 वार्डों से कूड़ा उठाने और शुल्क वसूली की जिम्मेदारी महिला समूहों को सौंपी है। कूड़ा उठान के लिए किसे कितना शुल्क देना होगा, आइये जानिये।

Municipal Corporation Fixed New Fee For Garbage Collection in Dehradun

देहरादून नगर निगम शहर के 100 वार्डों में से 47 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने और शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंप रहा है। 38 वार्डों में ये समूह पहले ही कूड़ा संग्रहण और शुल्क वसूली का काम संभाल चुके हैं, जबकि शेष 9 वार्डों के लिए निगम ने फिर से आवेदन मांगे हैं। महिला समूह निगम द्वारा तय दरों के आधार पर शुल्क वसूली के साथ-साथ वार्डों की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान देंगे। संकरी गलियों और घनी बस्तियों में सफाई को अधिक सघनता से किया जाएगा। सभी महिला समूहों को पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे।

शहर में कूड़ा उठाने के शुल्क की सूची:

1. बीपीएल वर्ग: ₹30
2. सामान्य मध्यम आय वर्ग: ₹70
3. सोसाइटी (40 फ्लैट तक): ₹2,000
4. सोसाइटी (41 से 100 फ्लैट तक): ₹5,000
5. 100 फ्लैट से अधिक: ₹10,000
6. मांस मछली विक्रेता: ₹400-₹600
7. होटल गेस्ट हाउस: ₹1,000-₹10,000
8. धर्मशाला: ₹200
9. बारातघर: ₹1,500
10. छात्रावास वाले स्कूल और कॉलेज: ₹2,000
11. बगैर छात्रावास वाले स्कूल और कॉलेज: ₹500
12. अस्पताल और नर्सिंग होम: ₹800-₹5,000
13. दुकान: ₹100-₹10,000
14. फैक्ट्री और वर्कशॉप: ₹1,000-₹5,000
15. सार्वजनिक स्थल पर समारोह: ₹2,000 प्रतिदिन
16. भवन का मलबा: ₹100-₹2,000
17. रेस्टोरेंट: ₹300-₹600