Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: उर्मिला राठौर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व भाजपा विधायक की दूसरी पत्नी उर्मिला राठौर ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... जिसके बाद सुरेश राठौर ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। उनकी दूसरी पत्नी उर्मिला राठौर ने राठौर पर कई आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। इस बीच उर्मिला का एक वीडियो 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि ‘आज मैं ई-रिक्शा में जा रही हूं, मेरे पति ने मेरी गाड़ी छीन ली है। वह कहता है कि उसके पास जहर खाने के पैसे नहीं हैं, लेकिन 10-10 रखैल रखने के पैसे हैं। 2-2 बीवी रखने के पैसे नहीं हैं।’
इस वायरल वीडियो के बाद सुरेश राठौर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाता है, तो उसका इलाज होना चाहिए। राठौर ने बताया कि वह दिल्ली से वापस लौट रहे हैं और हरिद्वार पहुंचकर इस मामले में कानूनी सलाह लेंगे। ये विडियो देखिये...