Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: केंद्र सरकार ने अवस्थापना विकास के लिए राज्यों को विशेष पूंजीगत सहायता के तहत उत्तराखंड को पहली किस्त के रूप में 365 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इस फंड का उपयोग प्रदेश के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को पूरा होने हैं।
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए स्पेशल असेसमेंट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट फंड के तहत 615 करोड़ रुपए में से 365 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है। वित्त सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि दूसरी किस्त मार्च से पहले आएगी, इसलिए सभी को अपने उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर जमा करना चाहिए। GST के तहत राज्यों को मिलने वाले मुआवजे के समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के वित्तीय भार को ध्यान में रखते हुए स्पेशल असेसमेंट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट फंड की व्यवस्था की है।
इस फंड का उपयोग प्रदेश में अवस्थापना विकास के कार्यों के लिए किया जाएगा, खासकर उन बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जिनका वित्तीय बोझ राज्य सरकार नहीं उठा सकती। उत्तराखंड के वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने जानकारी दी कि राज्य को केंद्र से एसएएस फॉर स्टेट स्कीम के तहत 615 करोड़ रुपए में से 365 करोड़ की पहली किस्त मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि इस फंड का उपयोग मार्च से पहले समाप्त करना है, इसलिए सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर अपने उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें और इस फंड का उचित उपयोग सुनिश्चित करें।