Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: जब से ऊधमसिंहनगर में मणिकांत मिश्रा कप्तान बनकर आए हैं, बदमाशों पर नकेल कसने लगी है। अब SSP ऊधमसिंहनगर ने लीक से हटकर एक नया काम किया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तराई के हर बदमाश की हैसियत मात्र पांच रुपए तय कर दी है। जी हां, आपने सही पढ़ा.. पुलिस कप्तान ने ऊधमसिंहनगर के बदमाशों को उनकी औकात दिखाने के लिए भी यह फैसला किया है। इसके पीछे उनकी मंशा यह है कि आम जनता में बदमाशों का हौव्वा खत्म हो और पुलिस की छवि बेहतर हो सके।
एसएसपी ने ऐसे बड़े से बड़े बदमाशों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है, जिनका खौफ जनता में हावी है। बदमाश जिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत का होगा, वहां उसकी एक बड़ी पोस्टरनुमा फोटो भी लगाई जाएगी। अब तक पुलिस कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए भारी ईनाम रखती थी। जितना बड़ा बदमाश, उतनी बड़ी ईनामी राशि, लेकिन नए पुलिस कप्तान ने इस लीक को तोड़कर एक मिसााल पेश कर दी है। इस मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल की निगरानी में जिले के कई बदमाशों की सूची तैयार हो रही है।