केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और उनके कार्यक्रम की जानकारी सरकार को मिल चुकी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Union Home Minister Amit Shah Upcoming Visit to Uttarakhand
देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में ड्रग्स मुक्त बनाने के प्रयास के तहत नारकोटिक्स विभाग और पुलिस के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वे उत्तरकाशी के वाइब्रेंट विलेज का दौरा भी करेंगे। उनके दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं और बताया जा रहा है कि अमित शाह पार्टी के पदाधिकारियों से मिलकर आगामी उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
Union Home Minister Amit Shah's Upcoming Visit to Uttarakhand
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे, जहां वे देहरादून में नारकोटिक्स सेंटर की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की सफलता के बारे में जानकारी ली जाएगी। गृह मंत्री का उद्देश्य नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा करना है। इसके साथ ही वह उत्तरकाशी में वाइब्रेंट विलेज का दौरा भी करेंगे, जो केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है।
गृह मंत्री के दौरे के लिए उत्तराखंड पुलिस की तैयारियां पूरी
उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि गृह मंत्री के दौरे को लेकर पुलिस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समीक्षा बैठक में चर्चा के लिए विभिन्न राज्यों से रिपोर्ट भी मंगवाई गई है। पुलिस ड्रग्स माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, और इस संदर्भ में एक ब्रीफिंग भी पूरी कर ली गई है। गृह मंत्री शाह को सभी जानकारी देने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।