Dehradun News: इन 6 चौराहों पर प्रतिबंधित हुई जुलूस-रैली, ट्रैफिक जाम को लेकर DM सविन का बड़ा फैसला

राजधानी देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब घंटाघर सहित छह प्रमुख चौराहों से जुलूस, रैली और शोभायात्राओं का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा राजपुर रोड पर गांधी पार्क के बाहर धरन
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Traffic system in Dehradun: Procession Rally Banned at 6 Intersections in Dehradun
Image: Procession Rally Banned at 6 Intersections in Dehradun

देहरादून: दून शहर के प्रमुख चौराहों पर अक्सर प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैलियों का आयोजन होता रहता है, जिससे इन स्थानों पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या का सबसे ज्यादा असर प्रमुख मार्गों और चौराहों के आसपास के यातायात पर पड़ता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, डीएम सविन बंसल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Procession-Rally Banned at 6 Intersections in Dehradun

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए देहरादून के प्रमुख स्थानों जैसे घंटाघर, गांधी पार्क, एस्ले हॉल चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक और बुद्धा चौक पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैलियों को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा यदि कोई संगठन या दल सचिवालय की ओर कूच करता है, तो उन्हें जुलूस और जनसमूह को परेड ग्राउंड परिसर के बाहर ढुंगा हाउस के पास एकत्रित होना होगा। इसके बाद यह जुलूस कनक चौक होकर पैसिफिक तिराहा की ओर बढ़ेगा, जहां इसे आयकर तिराहे पर रोक दिया जाएगा।

दून की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए नए आदेश जारी

यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि अधिक भीड़ उमड़ने पर शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, जिससे आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में जिलाधिकारी ने एसएसपी अजय सिंह के साथ मिलकर शहर का दौरा किया और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरे के बाद एक साझा योजना तैयार की गई थी, जिसे अब प्रभावी रूप से लागू किया गया है ताकि शहर की ट्रैफिक समस्या को कम किया जा सके।