कुमाऊं द्वार महोत्सव 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री धामी जी करेंगे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Five Day Kumaon Dwar Mahotsav Will Start From 15 October
हल्द्वानी: पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव 2024 का आयोजन 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक होगा। इस महोत्सव में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर भी अपनी प्रस्तुति देंगी।
Five Day Kumaon Dwar Mahotsav Will Start From 15 October
15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में कुमाऊं द्वार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है, जिसमें छोलिया नृत्य, झोड़ा, चांचरी, न्योली और लोकगीत प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, जिसमें प्रमुख आकर्षण के रूप में मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगी।
स्थानीय कलाकार भी देंगे शानदार प्रस्तुति
इस महोत्सव में नेपाल के प्रसिद्ध गायक चकर बम के अलावा उत्तराखंड के कई लोक कलाकार जैसे मनोज आर्या, इंदर आर्य, श्वेता मेहरा, कैलाश कुमार, राकेश खनवाल, नीरज चुफाल, रोहित चौहान, जितेंद्र तुमकियाल, मेघा चंद्र, सूरज प्रकाश और डांसर राकेश पनेरु भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार के उत्तराखंडी उत्पाद और व्यंजनों के स्टॉल के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए 20 शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे, जो इस महोत्सव को और भी खास बनाएंगे।