उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में विंटर गेम्स का भी समावेश किया गया है। ये विंटर गेम्स चमोली जिले के औली में आयोजित होंगे, जिसमें स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और लूज आइस हॉकी की प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Became First State to Include Winter Games in 38th National Games
चमोली: जनवरी में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में विंटर गेम्स को शामिल किया गया है, जिससे उत्तराखंड एकमात्र पहला राज्य बन गया है। प्रदेश में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा।
Uttarakhand Became First State to Include Winter Games in 38th National Games
उत्तराखंड सरकार 38वें राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। सर्दियों में औली में देश-विदेश से पर्यटक साहसिक शीतकालीन गतिविधियों का आनंद लेने के लिए आते हैं। हालांकि औली में पहले भी कई राष्ट्रीय स्तरीय विंटर गेम्स का आयोजन हो चुका है, लेकिन इस बार इसे 38वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। यूओयू के अधिकारियों के अनुसार इस राष्ट्रीय खेल में 38 विभिन्न खेल विधाएं होंगी, जिसमें पारंपरिक खेल जैसे मलखंभ और योगासन को भी शामिल करने का प्रस्ताव है।
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां जोर-शोर से
उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विंटर नेशनल गेम्स भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य इन खेलों के लिए पूरी तरह तैयार है और आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर बना लिया गया है। खेलों का आयोजन भव्य तरीके से होगा, जिसमें पिछले अनुभवों का लाभ उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन और बेहतर होगा, साथ ही खिलाड़ियों और आगंतुकों के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों का मनोबल बढ़ेगा और उदीयमान खिलाड़ियों को नए अवसर मिलेंगे।