उत्तराखंड ने जड़ा पदकों का शतक, आज थम जायेगा National Games का रोमांच

उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स में इस बार पिछली बार से 4 गुना अधिक मेडल हासिल किए हैं. राष्ट्रीय गेम्स की पदक तालिका में उत्तराखंड सातवें स्थान पर हैं, लेकिन मेडलों की संख्या के अनुसार उत्तराखंड चौथे स्थान पर है.
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
38th National Games: Uttarakhand won 101 medals 38th National Games
Image: Uttarakhand won 101 medals 38th National Games

देहरादून: मंगलवार 28 जनवरी 2025 को शुरू हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज 14 फरवरी को समापन समारोह है। इस समारोह में करीब दो हजार वीआईपी और ढाई हजार वीवीआईपी समापन समारोह आयोजन का हिस्सा बनेंगे। वहीं इस बार राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पदकों का शतक पूरा कर नया इतिहास रचा है.

National Games: Uttarakhand got 101 medals

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों में बहुत शानदार प्रदर्शन किया. इस बार उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में पदकों का शतक पूरा कर नया इतिहास रचा है. उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार 100 से ज्यादा मेडल हासिल किए हैं. इससे पहले गोवा में हुए 37वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड को केवल 24 मेडल मिल पाए थे. लेकिन इस बार उत्तराखंड ने पिछली बार से 4 गुना अधिक मेडल हासिल किए हैं. बीते गुरुवार को उत्तराखंड के पदकों की संख्या 100 से अधिक पहुँच गई.

पदकों का शतक

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स के आखिरी दिन पूरा होते-होते पदकों का शतक पूरा कर लिया. उत्तराखंड ने बीते गुरुवार तक 101 मेडल जीत कर इतिहास रच दिया. राष्ट्रीय गेम्स की पदक तालिका में उत्तराखंड सातवें स्थान पर हैं, लेकिन मेडलों की संख्या के अनुसार उत्तराखंड चौथे स्थान पर है. 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 24 गोल्ड, 35 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

राज्य को मिले 24 स्वर्ण पदक

उत्तराखंड ने इस बार पूरे 24 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं. जिनमें से मॉडर्न पेंथलॉन में 6 स्वर्ण, वहीं कनोइंग और कयाकिंग में 5 स्वर्ण पदक मिले हैं। उत्तराखंड की एथिलिट अंकिता ध्यानी ने 3000 और 5000 मीटर की दौड़ में उत्तराखंड को स्वर्ण पदक दिलाया. उत्तराखंड को लॉन बॉल में भी एक गोल्ड मिला राज्य को सबसे पहला गोल्ड वुशु प्रतियोगिता में मिला था. बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य ने 3 गोल्ड झटके थे. इनके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं में भी राज्य के गोल्ड प्राप्त किए. 39वें राष्ट्रीय खेल मेघालय राज्य के आयोजित किए जाएँगे.