उत्तराखंड: पांडवाज का भुगतान 2 साल से लंबित, गालीबाज मासूम शर्मा को एडवांस देकर बुला रही सरकार

उत्तराखंड में एक ओर हरियाणी सिंगर मासूम शर्मा को एडवांस पैसे देकर के कार्यक्रम करने के लिए बुलाया जा रहा है, जबकि पहाड़ के लोक कलाकार पांडवाज की पेमेंट पिछले 2 साल से पेंडिंग है। पांडवाज़ ने इस मामले में अब CM धामी से हस्तक्षेप की अपील की है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Pandavaas Payment Issue: Pandavaas Seeks CM Dhami Help Over Pending Payment
Image: Pandavaas Seeks CM Dhami Help Over Pending Payment

देहरादून: उत्तराखंड में एक ओर हरियाणी सिंगर मासूम शर्मा को एडवांस पैसे देकर के कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है, जबकि पहाड़ के लोक कलाकार पांडवाज की पेमेंट पिछले 2 साल से पेंडिंग है। उत्तराखंड के लोकसंगीत पांडवाज़ बैंड पांडवाज़ (Pandavaas) ने 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड 2025 से जुड़े अपने लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हस्तक्षेप की मांग की है। पांडवाज़ बैंड ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक सार्वजनिक अपील जारी की है।

Pandavaas Seeks CM Dhami’s Help Over Pending Payment

पांडवाज़ के मुताबिक, दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में किए गए कार्यों का भुगतान सितंबर 2026 तक नहीं हुआ है। पांडवाज़ बैंड का कहना है कि इस तरह करीब 20 से 21 महीने बीत चुके हैं। पांडवाज़ बैंड ने अपनी अपील में कहा कि उसने भुगतान के समाधान के लिए कई आधिकारिक माध्यमों से संपर्क किया, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं मिला।

CM हेल्पलाइन से खेल विभाग तक शिकायत का दावा

पांडवाज़ ने बताया कि उसने मामले को लेकर CM हेल्पलाइन, खेल विभाग, खेल मंत्री, संबंधित अधिकारियों और मुख्यमंत्री आवास स्थित हेल्पडेस्क से संपर्क किया। पांडवाज़ बैंड का दावा है कि CM हेल्पलाइन पर की गई पहली शिकायत बिना समाधान के बंद कर दी गई। इसके बाद दोबारा शिकायत किए जाने के बावजूद मामला लंबित है।

‘बजट नहीं है’ कहकर सहयोग मांगा गया था- पांडवाज़

पांडवाज़ बैंड ने अपनी अपील में दावा किया कि विभाग की ओर से पहले उसे बताया गया था कि बजट उपलब्ध नहीं है और सहयोग करने का अनुरोध किया गया था। आगे पढ़िए..

पांडवाज़ के मुताबिक, उसने परिस्थितियों को समझते हुए सहयोग किया और अपना काम पूरा किया।
अब पांडवाज़ बैंड का आरोप है कि भुगतान के संबंध में उसे अधिकारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। पांडवाज़ ने यह भी सवाल उठाया कि यदि अन्य कलाकारों और वेंडर्स का भुगतान किया जा चुका है, तो उसका भुगतान अभी तक लंबित क्यों है। हालांकि, अन्य कलाकारों या वेंडर्स के भुगतान से संबंधित इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि इस अपील में उपलब्ध जानकारी से नहीं होती है।

‘हम विशेष सुविधा नहीं, अपने काम का भुगतान चाहते हैं’

पांडवाज़ ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि वह किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहा है, बल्कि किए गए कार्य का उचित भुगतान चाहता है। पांडवाज़ बैंड ने अपनी अपील में कहा कि वह उत्तराखंड में रहकर लोकसंस्कृति और कला के लिए काम कर रहा है। पांडवाज़ के अनुसार, आधिकारिक माध्यमों से समाधान नहीं मिलने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी बात रखना उसकी मजबूरी बन गया है।

मुख्यमंत्री से निष्पक्ष और शीघ्र समाधान की मांग

पांडवाज़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले का संज्ञान लेने और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। पांडवाज़ बैंड ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से लंबे समय से लंबित भुगतान का निष्पक्ष और शीघ्र समाधान हो सकेगा। फिलहाल पांडवाज़ द्वारा किए गए दावों पर संबंधित विभाग या सरकार की ओर से कोई पक्ष इस अपील में शामिल नहीं है। भुगतान की वास्तविक स्थिति और लंबित बिलों के निस्तारण की प्रक्रिया संबंधित विभाग के रिकॉर्ड से स्पष्ट होगी।

एडवांस पेमेंट देकर बुलाया गया गालीबाज मासूम शर्मा

दरअसल आज 1 अक्टूबर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर, देहरादून में आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले और क्लोजिंग सेरेमनी में हरियाणा से सिंगर मासूम शर्मा को एडवांस पेमेंट देकर बुलाया गया है। जिसका उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिसका कारण है कि इससे पहले मासूम शर्मा ने उत्तराखंड में आकर मंच पर पहले फूहड़ गाने गए और फिर उत्तराखंड वासियों को भद्दी गलियां भी दी, इसके बावजूद उसे उत्तराखंड के इतने खास मौके पर एडवांस पेमेंट देकर बुलाया गया है।