यदि आपकी पत्र लेखन में रूचि है तो आप पोस्ट ऑफिस की तरफ से शुरू हुई पत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर 50 हजार रुपए तक जीत सकते हों।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Postal Department Letter Writing Competition Begins
देहरादून: डाक विभाग की ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता के आवेदन शुरू हो गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 14 दिसंबर है।
Postal Department's Letter Writing Competition Begins
डाक विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लेखन के महत्व को उजागर करना है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ पत्र लिखने वाले प्रतिभागी को पचास हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर निर्धारित की गई है। इस वर्ष की प्रतियोगिता का विषय है "डिजिटल युग में लेखन का आनंद और अक्षरों का महत्व"। प्रतिभागियों को अपने पत्र अंतर्देशीय पत्र कार्ड और लिफाफा वर्ग में भेजना होगा, जिसमें अंग्रेजी या हिंदी में ए-फोर साइज पेपर का उपयोग किया जाएगा।
प्रत्येक वर्ग से तीन पत्रों का होगा चयन
अंतर्देशीय पत्र कार्ड वर्ग के लिए शब्द सीमा 500 है, जबकि लिफाफा वर्ग में 1000 शब्दों की अनुमति है। सभी प्रतिभागियों को आयु प्रमाण पत्र भी अपने पत्र के साथ संलग्न करना होगा। पत्र पोस्टमास्टर जनरल, मुख्यालय देहरादून के पते पर भेजने होंगे। सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश चंद्र पांडे ने बताया कि प्रत्येक वर्ग से तीन पत्रों का चयन पुरस्कार के लिए किया जाएगा।
राज्य-परिमंडल स्तर पर पुरस्कार राशि
1. प्रथम पुरस्कार: 25,000 रुपये
2. द्वितीय पुरस्कार: 10,000 रुपये
3. तृतीय पुरस्कार: 5,000 रुपये
राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार राशि
1. प्रथम पुरस्कार: 50,000 रुपये
2. द्वितीय पुरस्कार: 25,000 रुपये
3. तृतीय पुरस्कार: 10,000 रुपये