Uttarakhand: 9 वर्षीय मूक बधिर मासूम के साथ 3 दिन तक दरिंदगी करता रहा पडोसी, अब जेल में सड़ेगा हैवान

देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसमें एक पड़ोसी युवक की घिनौनी करतूत का पर्दाफाश हुआ है। वह पिछले तीन दिनों से लगातार नाबालिग की अस्मत लूट रहा था।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
9 year old girl raped: Neighbor Was Raping 9 Year Old Girl For 3 Days in Dehradun
Image: Neighbor Was Raping 9 Year Old Girl For 3 Days in Dehradun

देहरादून: आरोपी युवक को परिजनों ने मौके पर ही पकड़ लिया और फिर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Neighbor Was Raping 9 Year Old Girl For 3 Days in Dehradun

नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 9 साल की मूक बधिर बेटी के साथ हुई घटनाओं की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है, काम पर जाने से पहले अपनी बेटी को जेठानी के पास छोड़कर जाती है। बीते शनिवार को जब महिला काम पर थी, तब उसकी जेठानी ने फोन करके बताया कि उनके पड़ोसी राहुल ने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया है। यह सुनकर महिला होश उड़ गए और उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला के जेठानी ने उसे यह भी बताया कि पूरी घटना उनके बच्चों के ताऊ ने देखी थी।

किशोरी ने इशारों में बताई आप बीती

इसके बाद ताऊ और अन्य पड़ोसियों ने आरोपी राहुल को मौके पर ही पकड़ लिया। महिला के घर पहुंचने पर उसकी बेटी ने इशारों में बताया कि राहुल ने उसके साथ गलत काम किया है। बच्ची ने यह भी इशारा किया कि आरोपी पिछले तीन दिनों से उसके साथ ऐसा कर रहा था। इस बीच परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पूरी स्थिति सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश करके सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।