केदारनाथ उपचुनाव: हो गया ऐलान, इन तिथियों में होगी वोटिंग और काउंटिंग.. आचार संहिता लागू

केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kedarnath By Election Date: Kedarnath By-Election 2024 Schedule Announced
Image: Kedarnath By-Election 2024 Schedule Announced

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है। 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Kedarnath By-Election 2024 Schedule Announced

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीख तय हो गई है, जिसमें 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। इस चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सक्रिय हो गई हैं। कांग्रेस ने हरिद्वार से केदारनाथ तक 'केदारनाथ बचाओ यात्रा' आयोजित की है, जबकि बीजेपी संगठन ने भले ही कोई बड़ा कदम नहीं उठाया हो, लेकिन सरकार के स्तर पर लगातार घोषणाएं करके साफ कर दिया है कि केदारनाथ चुनाव उनके लिए एक प्रतिष्ठा का मुद्दा बन चुका है। इस चुनाव में बीजेपी की साख दांव पर है, क्योंकि हाल के दो उपचुनावों में पार्टी को निराशाजनक परिणामों का सामना करना पड़ा था।

केदारनाथ उपचुनाव का नामांकन से परिणाम तक का शेड्यूल

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केदारनाथ उपचुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है, जबकि 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 4 नवंबर को नाम वापस लेने की आखिरी तिथि निर्धारित की गई है। मतदान 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।