Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: बुधवार 16 अक्टूबर की शाम को एक आढ़ती की गैर लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या करने की खबर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी मिलने पर कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कुंडा गांव निवासी तथा हाल निवासी शिवनगर कॉलोनी, सरवरखेड़ा लवजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ने घरेलू कलह के चलते बुधवार की शाम खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लवजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह का विवाह नौ साल पहले जनपद हरिद्वार के गेंड़ीखत्ता गांव की जसमीत कौर के साथ हुआ था। लवजीत की पूर्व में एक राईस मिल थी, जो कि घाटे के चलते बंद हो गई थी। वर्तमान में लवजीत मंडी में आढ़त का काम करता था। वह परिवार के साथ मंडी समिति के पीछे एक मकान में रहता था। पिछले कुछ समय से परिवार में तनाव बना हुआ था। परिवार में कलेश का माहौल बना हुआ था। इसी तनाव के चलते लवजीत सिंह ने आज शाम एक 32 बोर की गैर लाइसेंसी पिस्टल से अपनी दाईं कनपटी पर गोली चला दी। परिवार वालों ने बताया आत्महत्या के दौरान मृतक अपने कमरे में अकेला था।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुंडा थाना पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि फ़िलहाल मामले को घरेलू कलह के कारण की गई आत्महत्या बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाकी की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
मृतक लवजीत सिंह की उम्र 35 वर्ष थी, उसका एक 8 वर्षीय बेटा हरपेज और 6 वर्षीय बेटी ख़ुशी है। लवजीत दो भाइयों में बड़ा भाई था उसका छोटा भाई फौज में तैनात है।